फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के अंदर पिस्टल के साथ आरोपी पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सदर तहसील प्रांगण से शुक्रवार को गैर लाइसेंसी पिस्टल लहराते चल रहे युवक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर आरोपी अवैध पिस्टल लेकर क्यों आया था।
विज्ञापन

तहसील परिसर में शुक्रवार की दोपहर एक युवक पिस्टल लहराते हुए चल रहा था। यह देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे ने युवक को मय पिस्टल पकड़ा। पिस्टल के साथ गिरफ्तार युवक विजय यादव पुत्र स्व. लालचंद यादव पोखरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी गांव का निवासी है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद पिस्टल गैर लाइसेंसी है, पुलिस ने युवक का आर्म्स एक्ट में चालान किया। लेकिन इस बात की पड़ताल कर रही कि आखिर युवक क्यों अवैध पिस्टल लेकर तहसील में आया, और खुलेआम लहराते हुए लेकर चल रहा था। पुलिस को शक है कि युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें