फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 14 भैंसों के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित छोटा मिर्जापुर के पास राजन प्रजापति की चाय की दुकान के बगल में एक अहाते से पुलिस ने ट्रक में क्रूरता पूर्वक लदे 14 भैंस बरामद कर आरोपी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार किया। ट्रक को सीज करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि कुछ लोग भैंसों को कानपुर ले जाने वाले हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला मौके पर पहुंचे तो एक चाय की दुकान के बगल अहाते में ट्रक खड़ी थी। उसमें 14 भैंसें थीं। पुलिस को देखते ही चालक रसूलागंज की ओर भागने लगा। इसे दौड़ा कर पकड़ा गया। आरोपी मोहम्मद आजम निवासी ग्राम नानबई थाना कोखराज जनपद कौशांबी ने बताया कि यहां से भैंस ले जाकर कानपुर जाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें