फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कसेरुआ मठ की विवादित 15 सौ बीघा जमीन मामले में लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। संतनगर थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव स्थित मठ की 1500 बीघा विवादित जमीन के मामले में हल्का लेखपाल ने बृहस्पतिवार को एक पक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दावेदारी के लिए बढ़ते विवाद को देखते हुए यह कार्रवाई उपजिलामजिस्ट्रेट के निर्देश पर कराया गया।
विज्ञापन

कसेरुआ गांव स्थित मूर्ति ठाकुर मदनमोहन के नाम से 1517 बीघा जमीन है। मुंतजिमकार महंत नारायनदास के चेला महंत केशवदास रहे। करोड़ो की प्रापर्टी हथियाने के लिए दो पक्षों में विवाद बढ़ रहा था। खेती बाड़ी करने के लिए लोग आमने सामने आ जाते थे। हल्का लेखपाल अजय कुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि कुर्क जमीन पर श्रवण शुक्ला उर्फ पम्पम गुरु जबरदस्ती जमीन को रेहननामा पर कब्जा करा रहे हैं। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल के बाद संतनगर पुलिस श्रवण शुक्ला उर्फ पम्पम गुरु पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें