फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 831.10 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने पर नारायण को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गेहूं की खरीद के लिए शासन की ओर से चार श्रेणियों में पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मंडल के चार केंद्र प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने चारों केंद्र प्रभारियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सर्वाधिक संचयी खरीद करने खाद्य विभाग के हलिया प्रथम मवई कला के केंद्र प्रभारी नारायणजी दुबे और लालगंज खजुरी के केंद्र प्रभारी दशरथ लाल स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त ने विश्वास जताते हुए कहा कि वे पहले की तरह खरीद करते हुए जिला के लक्ष्य को पूरा करने सहयोग करेंगे। हलिया प्रथम मवई कला के केंद्र प्रभारी नारायणजी दुबे ने अब तक 133 खरीद कर 831. 10 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।
उनको पहले भी संचयी खरीद व साप्ताहिक खरीद के लिए पुरस्कार मिल चुका है। दशरथ लाल ने भी 130 खरीद कर 620. 20 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की
है। इसी प्रकार साप्ताहिक खरीद में खाद्य विभाग के राजगढ़ प्रथम पचोखरा के केंद्र प्रभारी राजेश कुमार व सोनभद्र के मंडीयार्ड राॅबर्ट्सगंज तृतीय के विकास पांडेय को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें