फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मचारियों का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह बुधवार को विकासखंड लालगंज कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के आजीविका उपलब्ध कराने पर बल दिया। वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिए और विकास कार्यों की भी समीक्षा किया।
विज्ञापन

विकासखंड कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय खुलने के समय पर पहुंच गए। उस समय कर्मचारियों का कार्यालय पहुंचने का समय हुआ था। जिसके कारण कार्यालय कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कर्मचारियों की कार्यशैली को देखकर मुख्य विकास अधिकारी ने फटकार लगाई और अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिया। समीक्षा के दौरान विकासखंड में चल रहे कार्यों की किए और ग्राम विकास अधिकारियों से विधिवत जानकारियां लिया। वही स्वयं सहायता समूह को यह निर्देशित किया कि आजीविका अधिक से अधिक दिए जाने की जरूरत है। उसके लिए प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्था दी जाएगी । जिससे महिलाएं स्वावलंबी बने। इसके लिए उनके बनाए हुए सामान को बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वह आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से आगे की ओर बढ़े। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रतन कुमार पंकज सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें