विंध्याचल। अष्टभुजा डाक बंगला सभागार में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदा जरिवाला एवं प्रदेश प्रभारी सुमिस्ता सिंह राघव ने कहा आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उदा जरीवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसकी शुरुआत शनिवार को मिर्जापुर से शुरू हुई। डाक बंगला सभागार में मिर्जापुर जिला प्रभारी लवकुश शुक्ला की नियुक्ति हुई उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन अजीश शुक्ला ने किया। इस दौरान शारदा सिंह पटेल, नानक कोल, राजकुमार टाइगर, आलोक शुक्ला, अवधेश यादव,रोशन मिश्रा, देवराज दूबे, विंध्यवासिनी सिंह कई अन्य लोग मौजूद रहे।