मिर्जापुर। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने शनिवार को जिले का दौरा किया। बाण सागर कालोनी स्थित सिंचाई डाक बंगला में अधिकारियों संग बैठक कर गरीबों के लिए संचालित योजना के बारे में चर्चा की। कहा कि एससी/एसटी के मामलों में त्वरित कार्यवाही की जाए। उपाध्यक्ष ने अनुसूचित जाति की बहुलता वाले गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी मामलों में पुलिस त्वरित कार्यवाई करे, आरोपियों की गिरफ्तारी की जांच की जाए। वहीं प्रशासन यह भी सुनिश्चित करे कि किसी भी गरीब व्यक्ति का शोषण न किया जाए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे व अन्य थे।