फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चाकू से गला काटकर पत्थर से सिर कूंच कर युवती की हत्या

विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के बलुआ बजाहूर के करहीया जंगल में मिले युवती मिलने के बाद जूटी भीड़। स्रोत-
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के बलुआ बजाहुर के करहिया जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवती का चाकू से गला काटकर पत्थर से सिर कूंचा शव मिला है। पत्थर के बोल्डरों से युवती के शरीर को ढका गया था। पेट पर भी चाकू के वार के चार निशान थे। चरवाहों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। डीआईजी सोमेन बर्मा, एएसपी ऑपरेशन मनीष मिश्रा फोर्स और फॉरेंसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। युवती की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि युवती की तीन शादियां हुईं थीं। वह ससुराल और मायके से अलग रह रही थी। घटना के खुलासे के लिए चुनार, अहरौरा और एसओजी की टीम को लगाया गया है।एएसपी ऑपरेशन ने बताया कि बलुआ बजाहुर के करहिया जंगल में युवती का हत्या कर फेंका शव मिला। शव पर पत्थर रखे थे। उसे हटवाया गया तो पास में युवती का पर्स मिला। छोटे पर्स में मंगलसूत्र का लाॅकेट था। उसमें से मिली पर्ची पर युवती का नाम अंशु चौरसिया (28) पत्नी किशन चौरसिया लिखा था। सराफा दुकान की पर्ची पर लिखे नंबर पर संपर्क करने पर युवती के मां का नंबर मिला। उस नंबर पर बात करने पर युवती की शिनाख्त अंशु चौरसिया निवासी अमरा थाना कंदवा चंदौली के रूप में हुई। मां से बात करने पर पता चला कि अंशु ने तीन शादियां की थीं। दो मुगलसराय और एक शादी वाराणसी में हुई थी। तीसरी शादी मुगलसराय में किशन से हुई थी। चार महीने पहले अंशु के ससुर नंदू चौरसिया ने तहरीर देकर बहू के किसी के साथ चले जाने पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अंशु ससुराल और मायके से अलग रह रही थी। पता चला कि मृतका अपने किसी नजदीकी व परिचित के साथ यहां आयी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। चंदौली व मुगलसराय दोनों स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी गईं हैं। शीघ्र ही घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। फॉरेंसिंक टीम के साथ साक्ष्य इकट्ठा किया गया है। शव देखकर लग रहा है कि तीन दिन पुराना है।
विज्ञापन

शव के पास चाकू, लिपिस्टिक, कंघी व माचिस मिली-सक्तेशगढ़। युवती की हत्या कर फेंके शव के पास लिपिस्टक, कंघी, टिफिन, चार्जर , सिक्का, माचिस, मंगलसूत्र, जूते, बड़ा पर्स और गहने का पर्स मिला। एक जूता 50 मीटर दूर मिला। खून से सना बड़ा चाकू पास ही मिला। इससे लग रहा है कि उसी पहाड़ी पर ही युवती की हत्या की गई है।
युवती ने तीन शादी की थी। पति को छोड़ने के साथ वह मायके से भी अलग रह रही थी। युवती ने मायके वालों से संबंध नहीं रखा था तो मायके वाले आने को तैयार नहीं थे। चंदौली के पुलिस अधीक्षक से भी बात कर परिजनों से आकर शिनाख्त के लिए कहा गया है। तीन टीमें बनाई गईं हैं। चुनार, अहरौरा और एसओजी टीम को लगाया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा। सोमेन बर्मा , डीआईजी/एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें