फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 12 दान पेटिकाओं से दूसरे दिन भी मिले 21.90 लाख रुपये

विज्ञापन
श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में दानपात्रों से निकले नोटों की गिनती करते राजस्वकर्मी।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर व परिक्रमा पथ पर विंध्य विकास परिषद की तरफ से लगे 25 दान पेटिका में से बृहस्पतिवार को 12 दानपात्रों को खोला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में रुपयों की गिनती कराई गई। नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में राजस्व विभाग के अमीनों ने गणना शुरू हुई। शाम तक गिनती हुई। 12 दान पेटिकाओं में कुल 21 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि मिली। श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में सुबह गणना के लिए दान पेटिकाएं खोली गईं। इसमें पांच दान पेटिका मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण के एवं परिक्रमा पथ प्रांगण में लगी 7 दान पेटिकाएं खोली गईं। दानपात्र से 21 लाख, 90 हजार 8 रुपये मिले। इसमें 21 लाख 69 हजार, 888 रुपये की नोट और 20 हजार 120 रुपये के सिक्के प्राप्त हुए। गणना के बाद विंध्य विकास परिषद की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल के खाते में रुपये जमा कराए गए। इस दौरान राजस्व विभाग के अमीन सूरज सोनकर, विंध्य विकास परिषद के लिपिक ईश्वर दंत त्रिपाठी, विजय शंकर दुबे, चंद्रमणि तिवारी, ज्ञानेंद्र पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें