हलिया। सूरत से कमाकर भतीजी की शादी के लिए ऑटो से घर लौट रहे राम प्रकाश (30) हलिया थाना क्षेत्र के बैधा मोड़ के पास ऑटो से गिर गया। ऑटो का पिछला पहिया सिर पर चढ़ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई।
क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवास वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव निवासी राम प्रकाश (30) के साथ जनवरी में सूरत कमाने गया था। रामप्रकाश तीन भाई में छोटा है। उसके बड़े भाई की बेटी की शादी एक मई को है। भतीजी की शादी के लिए आ रहा था। गुजरात से गांव के तीन लोग और घोरावल का एक युवक ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से आ रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह मिर्जापुर स्टेशन पर उतरे। यहां से हलिया गए। वहां पर सामान की खरीदारी किए। रामप्रकाश के साथ ऑटो में सवार होकर घर जा रहे थे। ऑटो में सात लोग सवार थे। हलिया के बैधा मोड़ के पास रामप्रकाश नीचे गिर गया। ऑटो का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। के पर ही मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी। माता रामेश्वरी पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ऑटो से गिरकर युवक की मौत हो गई।