फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भुगतान के लिए रोजगार सेवकों ने ब्लाॅक मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक बृहस्पतिवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। ब्लाॅक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर चार सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्राम रोजगार सेवकों ने नारेबाजी भी की। पटेहरा रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह पटेल ने कहा कि बकाया मानदेय, ईपीएफ, यूएनए में जमा न किए जाने, एचआर पालिसी, मानदेय बढ़ोतरी, 20 वर्षों से लगातार कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण आदि मुद्दे पर 25 अप्रैल तक रोजगार सेवक हड़ताल पर रहेंगे। 27 अप्रैल को पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जमालपुर, ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा मनरेगा कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने के बावजूद अब तक केवल चार माह का ही भुगतान मिला है।
कहा कि पिछले एक वर्ष से ईपीएफ की कटौती होने के बावजूद धनराशि यूएनए खाते में नहीं भेजी गई है। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विजय कुमार श्रीवास्तव सहित बृजभानु सिंह, जय सिंह, रोहित गिरी, तेज बहादुर सिंह आदि रहे। सक्तेशगढ़ में बीडीओ विरेंद्र प्रताप वर्मा को पत्र सौंपकर कार्य बहिष्कार की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिलीप कुमार त्रिपाठी, पूजा सिंह, रामविलास, विनोद कुमार, मोहन कुमार, राजेंद्र प्रसाद,ज्योति कुमारी, वंदना विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें