फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तहसील परिसर में दो पक्षों में हाथापाई,

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद अधिवक्ता और उनके पक्षकार से कथित हाथापाई हो गई। घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव निवासी कंचन पाठक ने करीब एक वर्ष पूर्व उर्मिला से 21 बिस्वा भूमि का बैनामा कराया था। इस भूमि को लेकर रामवृक्ष और रामाश्रय राय ने न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर रखा है। इसी विवाद के संबंध में दोनों पक्ष शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे थे। कंचन पाठक व उनके पति संजय पाठक पर अधिवक्ता शीतला प्रसाद और उनके पक्षकार के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नागेंद्र सिंह, एडवोकेट विंध्यवासिनी राय, एडवोकेट हामिद अली सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए चार लोगों को थाने भेज दिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रामवृक्ष राय की तरफ से तहरीर मिल गई है। इस मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें