मिर्जापुर। देवापुर तिराहा के पास शुक्रवार की रात पैदल घर लौट रहे राहगीर को पिकअप चालक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने परिजनाें को बुलवाया। जब तक परिजन घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाते, उसकी मौत हो गई।
देवापुर पचवल गांव निवासी राममूरत (58) शुक्रवार की रात सामान लेेने तिराहे की ओर गए थे। वहां से सामान लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में राममूरत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लाेगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।