फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्लग लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के पिडखिर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने मुन्ना बनवासी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिडखिर गांव निवासी मुन्ना बनवासी (40) बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर में फर्राटा पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुन्ना की मौत होने पर पत्नी शीला सहित परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शीला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बड़े बेटे चंद्रमा और किशन भी पिता की मौत से बेसुध हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मुन्ना बनवासी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें