फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किशोरी से शादी का हो रहा था सौदा पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को किशोरी से शादी कराने के सौदे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। बाकी लोग मौके से भाग गए। बाद में पुलिस ने सभी को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे शादी के लिए लड़की देखने आए थे। साथ ही उन्होंने लड़की के नाबालिग होने की जानकारी से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

एटा जिले से एक वाहन में पांच से छह लोग सवार होकर बृहस्पतिवार को संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति ने मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने साढ़ू की नाबालिग बेटी को शादी कराने के लिए बुलाया था। 14 वर्षीय किशोरी की 35 साल के युवक से शादी कराने का सौदा चल रहा था।
इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एटा जिले के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इसके बाद पुुलिस ने सभी को थाने बुलवाया। पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ा। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि नाबालिग से शादी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

मौके पर जांच करने के बाद एटा से आए लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया गया कि वह शादी के लिए लड़की देखने आए थे। लड़की के नाबालिग होने की जानकारी नहीं थी। जिस लड़की को देखने आए थे, उसके साढ़ू की लड़की की शादी एटा में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद सबको छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें