जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेहरा में शुक्रवार को दोपहर में गंगा नदी से भैंस को बाहर निकालते समय पशुुपालक डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर में मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के पाली गांव निवासी रामआसरे बिंद (65) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को अपनी भैंस लेकर चेहरा खादर गंगानदी के किनारे चराने गए थे। दोपहर में घर खाना खाने के बाद भैंस वापस लेने गए तो दो भैंस गंदा नदी में मिली। भैंस को बाहर बाहर निकालने के लिए पानी में गए। गहरे पानी में जाने से वह डूब गए। भैंस बाहर आ गई। रामआसरे बाहर नहीं आए। अन्य चरवाहे शोर करते हुए घर वालों को सूचना दिए।
परिजन स्थानीय गोताखोरो के साथ खोजने लगे। थोड़ी दूर पर रामआसरे मिल। उनको चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र विजय शंकर की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक दिवाकर मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया एक वृद्ध की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।