फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़िहान के बार्डर पर होगी वाहनाें की चेकिंग

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नक्सल प्रभावित इलाकाें में बढ़ते अपराध की घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग ने मिर्जापुर से सोनभद्र जाने वाली तथा सोनभद्र से मिर्जापुर आने वाली तथा प्रत्येक छोटे-बड़े वाहनाें की सघनता से चेकिंंग कर गाड़ी के नंबर व चालक के नाम-पते लिखे जाएंगे। यह फरमान पुलिस के विभाग के अधिकारियाें ने दूसरे जनपदाें से आकर क्षेत्र में वारदात को अंजाम देकर निकल जाने पर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मड़िहान अंजनी मिश्रा ने बताया कि उनके क्षेत्र से गुजरने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की जाएगा और उन वाहनाें के चालकाें के नाम, पते तथा वाहन के नंबर भी लिखे जाएंगे। जिससे क्षेत्र में आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे बदमाशाें पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे से भोर तक यह अभियान सिरसी मोड़, राजगढ़ चौकी क्षेत्र सहित अन्य बार्डर पर चलाया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि कौन-कौन से वाहन क्षेत्र में आए और वह कब क्षेत्र से बाहर गए। इस प्रकार के अभियान से क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे वाहन चालकाें को दिक्कतें पैदा होंगी लेकिन ऐसी दिक्कताें से वारदाताें पर अंकुुश लगता है तो थोड़ी परेशानी तो लोगाें को साहनी ही पड़ेगी। नक्सल प्रभावित इलाकाें में एक सप्ताह के अंदर तीन युवतियाें की हत्या करने के बाद उनकी लाश को जंगल में फेंक दिया गया। सिद्धनाथ की दरी में मिली अज्ञात युवती की लाश की पहचान होने के बाद उसकी हत्या का राज भी चुनार पुलिस ने खोल दिया लेकिन मड़िहान क्षेत्र के बेला जंगल नहर के पास तथा इसी थाना क्षेत्र के दरवान तलरे पुरवा में सड़क के पूरब तरफ जंगली झाड़ी में मिली अज्ञात युवती की लाश की पहचान अभी तक नहीं हो सकी, न ही उसकी हत्या का कारण का अभी तक पता चल सका है। इस अभियान से अपराध पर कितना अंकुश लग पाएगा यह तो समय ही बताएगा लेकिन आए दिन जंगलाें में मिल रही युवतियाें की लाशाें से क्षेत्र के लोग में सोचने पर मजबूर हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें