राजगढ़(संवाददाता)। मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा में मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर शाम साढ़े पांच बजे कुत्ते को बचाने में ट्रैक्टर और मारुति कार के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
जौनपुर जनपद के रामपुर नदी क्षेत्र के निवासी भास्कर सिंंह मारुति कार से सोनभद्र जा रहे थे। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर मड़िहान के बघौड़ा के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राईवर ने गाड़ी को दाहिने काटा था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गया। इस हादसे में कार चालक लाल साहब सिंंह (37 वर्ष) व भास्कर सिंंह (40 वर्ष) घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। उधर ट्रैक्टर चालक संतोष (35 वर्ष) निवासी डगमगवा पटेवर ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।