फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमकार्ड के जरिए हत्यारों तक पहुंचेगी पुलिस

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली चुनार इलाके के पर्यटन स्थल सिद्धनाथ की दरी में शनिवार को मिली अज्ञात युवती की लाश की शिनाख्त पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके लिए वह मौके से बरामद सिमकार्ड को आधार बना रही है। पुलिस ने कहा कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह मोबाइल नंबर 9454404005 व टेलीफोन नंबर 05443222420 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसके फोटो युक्त पोस्टर पूरे इलाके के प्रमुख स्थलों व पड़ोसी जनपद सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, इलाहाबाद में भी लगवा दिए हैं। हत्या की गुत्थी सुलझा रहे कोतवाल चुनार अखिलेश सिंह ने कहा कि मृत युवती के कपड़ों के भीतर छिपा कर रखा एक मोबाइल सिम व छोटी चुनरी बरामद हुई है। उम्मीद है कि यह सिमकार्ड हत्यारों तक भी पहुंचाने में सहायक होगा। बताया कि उसके हाथ की कलाई में कुर्ते के नीचे लेडिज घड़ी भी थी जिसमें सात बजे थे। इसके अलावा घटना स्थल से खून लगी एक लोहे की हथौड़ी भी झाडि़याें के बीच फेंकी मिली है।
घटना की तफ्तीश कर रहे सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह यादव का अनुमान है कि मृतका आसपास के जनपद की ही रहने वाली होगी, जिसे हत्यारे मंदिर में दर्शन कराने व सैर सपाटे के बहाने सुनसान इलाके में लाए और देर शाम उस पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर बड़े चार पहिया वाहन के टायर के निशान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट- पहले गई फालोअप खबर में इनसेट लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें