फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। 14 नंवबर को अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा गांव की नहर पर शौच के लिए गए युवक को चाकू से हमलाकर घायल करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस को आखिरकार मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुरहा निवासी देवी प्रसाद बिंद का आरोप है कि गांव के निवासी मटरु उर्फ राजनरायन ने 14 नवंबर को चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था। उसे वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर घायल व्यक्ति के परिजन शनिवार को अदलहाट थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि 14 नवंबर को गांव के पश्चिम नहर पर करीब साढ़े छह बजे शाम शौच के लिए गया था उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मटरु उर्फ राजनरायन पुत्र परमेश्वर ने उसके जांघ व कंधे में वार कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें