अदलहाट। थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर में दो लोगाें के आपसी मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलाें कापास के चिकित्सालय में पहुंचाया गया। दोनाें पक्षाें ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
छोटा मिर्जापुर गांव निवासी समीम गुुरुवार दिन में दो बजे स्कार्पियो लेकर गांव में जा रहा था। उसी दौरान बशीर नामक युवक स्कार्पियो की चपेट में आकर चोटिल हो गया। विरोध जताने पर दोनाें पक्षाें के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। इस मारपीट में दोनाें पक्षाें से कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलाें में एक पक्ष से राजू (27 वर्ष), देवी (30 वर्ष), मो.नसीर (50 वर्ष), बशीर (65 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष से अब्दुल गनी (51 वर्ष), इब्राहिम (30 वर्ष) व गोलू (18 वर्ष) शामिल है।