फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने अधेड़ की मौत

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़हान। थाना क्षेत्र के अमोई गांव में बुधवार की शाम कुएं में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणाें व परिजनाें ने शव को कुएं से बाहर निकालकर उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अमोई गांव निवासी कुलदेव 50 वर्ष पुत्र जिवित मौर्य बुधवार की शाम घर से शौच के लिए निकले थे। सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने कुएं के पानी में एक व्यक्ति की लाश उतराई हुई देखी तो इसकी सूचना उसने गांव वालाें को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने कुएं से लाश को बाहर निकाला तो वह कुलदेव मौर्य की लाश थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें