फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नत खेती के बारे में दी गई जानकारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
छानबे। क्षेत्र के ग्राम पंचायत यादवपुर में आइसो पाम योजनार्न्तगत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ श्याम सुंदर विश्वकर्मा ने रबी फसलों की उन्नत किस्म की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। किसान अपने खेतों के मिट्टी की जांच अवश्य कराएं तथा संतुलित मात्रा में रासायनिक खादों का उपयोग करें।
विज्ञापन

श्री विश्वकर्मा ने गेहूं की फसल की बुआई लाइन व पंक्ति में करने तथा रोटावेटर या डिस्क हैरो से जुताई करने का सुझाव दिया। डीटीएम सजला त्रिपाठी ने रबी में भूमि व बीज शोधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि पौधों में 16 किस्म के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। एडीओ कृषि माहेश्वरी नारायण दूबे ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में कृषकों को अनेक जानकारी दी तथा किसान सेवा रथ के माध्यम से कृषकों को फिल्म भी दिखाई गई। संस्था के उप परियोजना निदेशक डा. ज्योति राम ने रबी फसलों में सब्जी के उन्नत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कृषकों से प्याज की खेती करने पर बल दिया। प्रशिक्षण के दौरान सौरभ कुमार, धीरेंद्र प्रताप पाल ने बीज ग्राम योजना के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौनी राम, सुनील कुमार यादव, मुन्नी यादव, कलावती, जनक दुलारी, रंजना देवी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें