फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर मुखर हुए माध्यमिक शिक्षक

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में डा संजय मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 20 नवंबर को लखनऊ में शिक्षा निदेशक के कार्र्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरने को सफल बनाने के लिए जिले से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक लखनऊ पहुंचे। श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षकों को सीटी ग्रेड की सेवाओं को जोड़कर एलटी का चयन वेतनमान व प्रोन्नत वेतनमान का लाभ, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, अद्यतन, तदर्थ शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का विनियमितिकरण, एलटी के प्रोन्नत वेतनमान में लगे परास्नातक के प्रतिबंध की समाप्ति सहित अन्य समस्याओं का निराकरण तत्काल किए जाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षक भारी संख्या में प्रतिभाग करें। अजय तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की प्रमुख मांगे पिछली सरकार ने ही स्वीकार कर लिया था। किंतु राजाज्ञा निर्गत नहीं होने से मांगे अभी तक लंबित हैं। बैठक में दिनेश प्रताप सिंह, रमा शंकर तिवारी, घनश्याम शुक्ल, अमर बहादुर, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, राम दास आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता उमा शंकर पांडेय ने तथा संचालन रमेश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें