मिर्जापुर। महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अतिथि प्रवक्ता पद (संविदा) पद हेतु छूटे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। ज्ञात हो कि अतिथि प्रवक्ता पद (संविदा) पद हेतु विगत 27 सितंबर को डायट पटेहरा में काउंसलिंग कराया गया था, जिसमें कुछ अभ्यर्थी छूट गए थे।
शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय में काउंसिलिंग आयोजित किया गया। काउंसिलिंग में डायट प्राचार्य, डीआईओएस आदि रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव सेवक सिंह ने बताया कि अभ्यथियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया। अतिथि प्रवक्ता पद के लिए चयनित अभ्यथियों को 300 रुपये प्रति घंटे की दर से पारिश्रमिक देय होगा।