फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीकाउंटिंग में श्रीनाथ बिंद बने प्रधान

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे ब्लाक के ग्राम पंचायत बिरौरा में ग्राम प्रधान के लिए हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे श्रीनाथ बिंद को विजयी घोषित किया गया है। सोमवार को एसडीएम सदर न्यायालय में हुई पुनर्मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं वर्तमान प्रधान हरिदास बिंद को दस मतों से पराजित किया। रीकाउंटिंग में श्रीनाथ बिंद को कुल 253 वोट व हरिदास को 243 वोट मिले।
विज्ञापन

श्रीनाथ बिंंद को सोमवार को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उपजिलाधिकारी सदर श्री दयाशंकर पांडेय ने रीकाउटिंग के बाद उसे दस मतों से विजयी घोषित किया। बिरौरा में ग्राम प्रधान के सामान्य पद के चुनाव के लिए कु ल 1443 मत डाले गये थे, जिनमें से 188 मत रद हुए थे। शेष 1255 मतों की गणना हुई थी। उस समय हरिदास बिंद को विजयी घोषित किया गया था। इसपर दूसरे स्थान पर रहे श्रीनाथ बिंद ने गणना में धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम सदर के न्यायालय में गुहार लगाई थी। उनकी तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाशंकर मिश्रा ने मुकदमे की पैरवी की और पुनर्मतगणना की मांग की थी। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी श्री पांडेय की अदालत में रीकाउटिंग की गई तो श्रीनाथ को 253 मत तथा हरिदास को कुल 243 मत प्राप्त हुए ।
विज्ञापन


किसे मिले कितने वोट
क्र. नाम चुनाव चिह्न प्राप्त मत
1 कुंती देवी अनाज ओसला 102
2 गोविंद राम इमली 27
3 गंगा प्रसाद कन्नी 34
4 नगीना प्रसाद कार 27
5 महाबली सात किताब 39
6 मिंटू देवी कैमरा 143
7 मूल चंद कैरमबोर्ड 181
8 रमा शंकर कोट 66
9 राम किशुन खड़ाऊ 32
10 रामेश्वर गदा 108
11 श्रीनाथ गले का हार 253
12 हरिदास घंटी 243
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें