मिर्जापुर। कांग्रेसजनों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125 जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के विजयपुर स्थित जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया। गोष्ठी का संचालन राजधर दूबे ने किया। इस दौरान सुधाकर, राम सिंह, अशोक उपाध्याय, दयाशंकर पंाडेय, राकेश तिवारी, शिवशंकर चौबे आदि मौजूद रहे। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित नेहरू पार्क में नेहरूजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद दूबे, ब्रजदेव पांडेय, भोला चौरसिया, संतोष ओमर आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों ने पक्की सरांय स्थित इंदिरा पार्क में जयंती उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि उनकी नीतियां एवं कार्य आज के राजनीतिज्ञों के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान ब्रजदेव पांडेय, कमलेश दूबे आदि मौजूद रहे। उधर भारत सेवक समाज की ओर से नगर के सुंदरघाट पर साफ-सफाई की। तत्पश्चात् पक्की सरांय स्थित एमडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चाें ने अपनी प्रस्तुतियाें से मन मोह लिया। इस दौरान आशुतोष दूबे, शत्रुघ्न सेठ, बाल मुकुंद आदि मौजूद थे।