मिर्जापुर। नगर के जीआईसी कालेज में गुरुवार को सवा एक बजे उतरने वाली मायावती की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। लगभग एक घंटे तक रुकने वाली पूर्व मुख्यमंत्री सवा दो बजे उड़ान भरेंगी। सुरक्षा के दौरान दो एएसपी, तीन सीओ, 125 हेड कांस्टेबल, 500 सिपाही, 20 महिला सिपाही समेत दो कंपनी पीएसी लगाई गई है।
मायवती सोनभद्र से चल कर बारह बजे नगर के जीआईसी के मैदान पर उतरेंगी। हेलीपैड पर एक एएसपी, एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, पांच उपनिरीक्षक, हेडकांस्टेबल, 40 कांस्टेबल, दो महिला आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। मंच सुरक्षा एवं आसपास इलाके में एक एएसपी,दो सीओ, दस इंस्पेक्टर, 30 उपनिरीक्षक, 19 हेड कांस्टेबल, 220 सिपाही महिला सिपाही 09, डेढ़ सेक्सन पीएसी, सभास्थल के दाहिने और एक इंस्पेक्टर, पांच उपनिरीक्षक, छह हेड कांस्टेबल, 40 सिपाही, चार महिला आरक्षी, बाईं ओर एक इंस्पेक्टर, पांच उपनिरीक्षक, छह हेड कांस्टेबल, 40 सिपाही, चार महिला आरक्षी लगाए गए हैं।
इसी तरह सभा स्थल के पीछे एक थानाध्यक्ष, तीन एसआई, दो हेडकांस्टेबल, 25 कांस्टेबल, डेढ़ सेक्सन पीएसी, प्रवेश द्वार पर एक इंसपेक्टर, दो उपनिरीक्षक, दस कांस्टेबल, दो हेड कांस्टेबल, डेढ़ सेक्सन पीएसी समेत अन्य सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।