विन्ध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रथम तल पर श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों का गठन हुआ। जिसमें पंकज द्विवेदी अध्यक्ष और भानू पाठक को मंत्री चुना गया। बता दें कि 23 सितंबर को प्रशासनिक भवन में श्री विंध्य पंडा समाज के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें 19 सदस्य पंडा समाज और पांच सदस्य विंध्य विकास परिषद में विजयी हुए थे।
पंडा समाज के सदस्यों के चुनाव के बाद पदाधिकारियों का गठन रविवार को रात 9:00 बजे मंदिर प्रांगण में किया गया। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी पंकज दिद्वेदी एवं शनिदत्त पाठक थे जबकि मंत्री के लिए भानू पाठक व अश्वनी मिश्रा आमने सामने थे। चुनाव में सभी 19 सदस्य पदाधिकारियों ने गुप्त मतदान किया। अध्यक्ष पद के दावेदार पंकज द्विवेदी को 12 मत मिले जबकि उनके विपक्षी शनिदत्त पाठक को महज सात मत ही मिल पाए। इस तरह पंकज एक मत से जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष बन गए। वहीं मंत्री पद के लिए खड़े हुए भानू पाठक को 11 मत मिले जबकि अवनीश मिश्रा सात मत से संतोष करना पड़ा। इस तरह भानू पाठक मंत्री चुन लिए गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष निर्विरोध प्रह्लाद मिश्रा, सह मंत्री प्रशांत द्विवेदी ,कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, मंदिर व्यवस्था प्रमुख नवनीत पाण्डेय इत्यादि पदों पर चुनाव हुआ। इस मौके पर राजन पाठक, दीपू पाठक चुनाव प्रभारी के रूप में विनोद दुबे मंदिर चौकी प्रभारी चंद्रकांत उपाध्याय एवं जयपुरिया धर्मशाला के मैनेजर मनोज शर्मा एवम् विन्ध्याचल कोतवाली के जवान डटे रहे । सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी माँ विंध्यवासिनी का दर्शन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किये । सभी समर्थक डीजे और ढोलतासे से नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया ।