फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सौभाग्य रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

विज्ञापन
सौभाग्य रथ को रवाना करतीं अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरुहना स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय से रविवार को सौभाग्य योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सौभाग्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गांवों के कमजोर वर्ग के लोगों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि विद्युतकर्मी गांव-गांव में शिविर लगाकर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए मुफ्त में बिजली का कनेक्शन देंगे। इससे ग्रामीणों को विभाग का चक्कर नहीं काटना होगा। योजना का लाभ पाने के लिए निकट के सौभाग्य विद्युत शिविर में जाकर अपना आधार कार्ड, मतदाता पत्र, वाहन लाइसेंस या बैंक पासबुक की छायाप्रति में से कोई एक को देकर पंजीकरण कराया जा सकता है। सूचनाओं के सत्यापन के बाद मुफ्त बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सौभाग्य रथ को रवाना किया जा रहा है। यह सौभाग्य रथ के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी दी जाएगी। इसके संबंध में पंफलेट बांटे जाएंगेे। इस दौरान छानबे विधायक राहुल प्रकाश, अधीक्षण अभियंता विद्युत रजत जुनैजा, अधिशासी अभियंता नगर मनोज कुमार यादव, एके सिंह, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, अपना दल (एस) प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, रामकुमार विश्वकर्मा, अनिल सिंह, रामलौटन बिंद, मेघनाथ पटेल, उदय पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें