फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मकान में घुसा, बाल बाल बचे परिजन

विज्ञापन
विंध्याचल में घर में घुसा ट्रैक्टर
विज्ञापन
मिर्जापुर। गैपुरा स्थित एक ईट भटठा से ईट लादकर विंध्याचल जा रहा एक ट्रैक्टर मंगलवार की शाम अंनियंत्रित होकर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कच्चा घाट निवासी एक व्यक्ति के मकान में घुस गया। इससे घर में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान कमरे में बै ठे परिवार के चार लोग बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेेत्र के गैपुरा स्थित एक ईट भटठे से एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर पर ईट लादकर विंध्याचल के कोतवाली रोड आ रहा था। जैसे ही कच्चा घाट पर पहुंचा कि उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर
कच्चा घाट निवासी अशोक कुमार के मकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गया। अचानक मकान में ट्रैक्टर घुसते ही कमरे में बैठी उनकी पत्नी आशा देवी, बेटा प्रमोद व बेटी आरती लोग इधर उधर भागने लगे। वह जोर जोर से शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकटठा हो गए। इसी बीच चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। चालक के अनुसार स्टेरिंग फेल होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें