जमालपुर। थाना क्षेत्र के जयपट्टी गांव में विद्युत के तार की स्पार्किंग से निकली चिनगारी से रविवार को खेतों में खड़ी गेहूं कि फसल जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने तक फायर बिग्रेड कि गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
क्षेत्र के जयपट्टी गांव के निवासी रामदास शास्त्री, रामनवमी सिंह एवं मुल्क दास आदि का खेत रीवा मौजे में है। इनकी गेहूं की फसल तैयार हो गई थी कि रविवार दोपहर 12 बजे खेतों के बिजली के तार की स्पार्किंग होने के कारण फसल में आग लग गई। इस घटना में तीन बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई लेकिन आग बुझने तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची।