फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर निर्माण में घटिया साग्रमी इस्तेमाल पर छानबे विधायक भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने शनिवार को उपरौंध राजवाहा नहर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि नहर निर्माण में धांधली की जा रही है। पीचिंग कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने तीन नहरों की जांच उच्चाधिकारियों से करा कर ठेकेदार समेत अन्य दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रानीबारी राजवाहा में मानक के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है। आरसीसी कार्य के निर्माण में सरिया मानक के अनुसार न लगाना व पुलिया निर्माण में कोर सेंट के स्थान पर मिट्टी युक्त बालू, बोल्डर का प्रयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि सिल्ट सफाई के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है। बिना बरसात के ही नहर में नई झाड़ियां उग रही हैं। बरौधा राजवाहा में कराए गए लाइनिंग के कार्य में कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं। सीसी कार्य के निर्माण में कोर सेंट के स्थान पर घटिया बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। तीनों नहरों पर ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से धन का बंदरबाट करने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। छानबे विधायक ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि तीनों नहर के निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्घ कार्रवाई होगी। इस दैरान शशिकांत पटेल, सुजीत सिंह, इंदू पटेल, बिरजू सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें