फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रतियोगिता के लिए मंडल में 86 खिलाड़ी हुए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में एक से चार नवंबर तक आयोजित होने वाले प्रदेशीय स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए विंध्याचल मंडल से बालक, बालिका के सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में कुल 86 एथलीट चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल ने बताया कि बालक सीनियर वर्ग में मिर्जापुर के अन्नू कुमार वर्मा, सियाराम यादव, गोविंद कुमार, शुभम बिंद, गोकुल राज बिंद, हिमांशु तथा भदोही के मनोज बिंद, प्रिंस कुमार यादव, रविरंजन यादव, अमन कुमार यादव, अवधेश कुमार के अलावा सोनभद्र के जानिब अली, करन कुमार का चयन किया गया है। बालिका वर्ग में मिर्जापुर की अंकिता यादव, सपना, आकृति, पूजा के अलावा सोनभद्र की जाह्नवी यादव, शिल्पी, चंदा, खुशबू पाल, शिवानी, अंजनी, रिया गुप्ता, कामिनी यादव, सलोनी, सादिका मौर्य तथा भदोही की कशिश, वर्तिका पटेल, अन्नू का चयन किया गया है। जूनियर बालक वर्ग में मिर्जापुर के गौरव कुमार, धनेश पाल, आशीष यादव, विमलेश कुमार, प्रशांत मौर्य, शुभम तुंगे के अलावा भदोही के रवि यादव, नीलेश यादव, मोनू पाल, आकाश, आशुतोष पटवा, प्रतीक शर्मा तथा सोनभद्र के अमन चौधरी, नितिन सिंह का चयन किया गया है। जूनियर बालिका वर्ग में मिर्जापुर की आंचल, साक्षी यादव, सुनीता पाल, रमा शुक्ला, गुड़िया, गरिमा पटेल, अर्चना, अंशिका यादव, अंजनी, प्रीती कुमारी, श्रुती कुमारी, अस्मिता कुमारी के अलावा भदोही की रिंका, सीता गौतम, गुंजा, सावली यादव तथा सोनभद्र की सुमन पटेल, वंशिका गुप्ता का चयन किया गया है। सब जूनियर बालक वर्ग में मिर्जापुर के दिनेश, सत्यम सोनकर, विवेक कुमार, सत्यम, अजीत सरोज के अलावा भदोही के संदीप यादव, धीरज कुमार, विकास यादव तथा सोनभद्र के सतीश यादव, चंदन कुमार चौहान, अर्थव संदल का चयन किया गया है। सब जूनियर बालिका वर्ग में मिर्जापुर की स्नेहा सिंह, छोटी यादव, कनिका कुमारी, रूपा कुमारी के अलावा भदोही की निहारिका पटेल, अंजली पाल तथा सोनभद्र की अंजली अपने-अपने इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। इसमें सीनियर बालक टीम के मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह, कोच कमल कुमार, बालिका टीम के मैनेजर पूजा सिंह व कोच केशव प्रसाद सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें