फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों के पास मिले 82 एटीएम कार्ड: मिर्जापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाजों का गैंग, कैश और तमंचा बरामद

Sun, 21 Nov 2021 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पुलिस ने बताया कि ये जालसाज एटीएम मशीन के पास वैसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जिनको एटीएएम से पैसा निकालने नहीं आता है। सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसा निकालने वाले तीन जालसाजों को पुलिस ने रविवार देर शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जालसाजों के पास से 82 एटीएम कार्ड, तीन बाइक और दो तमंचा बरामद किए। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा और सीओ सिटी प्रभात राय ने रविवार को कोतवाली शहर में किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली पुलिस शनिवार को वासलीगंज चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरियाघाट के पास एटीएम से जालसाजी करके पैसा निकालने वाले गिरोह के सदस्य खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपित मो. आलम पुत्र अजीज उल्लाह, लवकुश पांडेय पुत्र हरिश्चंद्र पांडेय, पवन तिवारी पुत्र अशोक तिवारी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी भदोही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

पुलिस ने उनके पास से विभिन्न बैंकों के 82 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल, तीन बाइक, साढ़े 17 हजार रुपये, दो तमंचा बरामद किए। एएसपी सिटी ने बताया कि ये सभी शातिर जालसाज हैं। एटीएम मशीन के पास वैसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जिनको एटीएएम से पैसा निकालने नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों का एटीएम से पैसा निकालने के बहाने कोड पूछ लेते हैं। फिर उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनको दूसरा एटीएम देकर बताते हैं कि पैसा नहीं निकला। बाद में उसके एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। पकड़े गए जालसाजों ने गुजरात, छत्तीसगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर आदि स्थानों पर एटीएम बदलकर पैसा निकाल चुके हैं। इसमें मो. आलम फल विक्रेता है, पवन तिवारी का भाई ग्राम प्रधान है। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें