फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया। थाना क्षेत्र के टकिहा नदी पुल के पास से मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान युवक के निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस ने उसका अपराधिक रिकार्ड खंगाला तो वह दो मुकदमों में वांछित निकला।
थाना प्रभारी हलिया बृजेश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध बाइक सवार खम्हरिया होते हुए हलिया की ओर जा रहा है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष व उप निरीक्षक रामजी यादव के साथ बताए गए मार्ग पर निकल पड़े। टकिहा नदी पुल के पास पहुंचे ही थे कि उधर से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई पड़ा । पुलिस ने रोक कर पूछताछ की तो मनिगढ़ा निवासी भाईलाल घबराने लगा। शक के आधार पर जब पुलिस ने कड़ाई से छानबीन किया तो बाइक चोरी की निकली। थानाध्यक्ष ने युवक को बाइक सहित थाने लाकर गहन पूछताछ किया और उसके निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक हलिया थाने में दर्ज दो मुकदमों में गिरफ्तार युवक वांछित है।
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत
जिगना। थाना क्षेत्र के भौरूपुर साटन पट्टी में हुई अधेड़ की मौत को संदिग्ध मानते हुए तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिगना थाना के भौरूपुर साटन पट्टी गांव निवासी राधिका नाथ चौबे (50) मौत को संदिग्ध मानते हुए पड़ोस के भतीजे रणजीत पुत्र श्रीधर ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की।
विज्ञापन

रणजीत के अनुसार मृतक राधिका व शंभूनाथ सगे भाई हैं। मृतक राधिका अविवाहित था। उसके भाई शंभू नाथ को एक बेटा प्रशांत है । कहा जा रहा है कि मृतक राधिका रणजीत पुत्र श्रीधर के मकान के पास स्थित शिव मंदिर पर सोया था और पेट दर्द से कराह रहा था। रणजीत का कहना है वह राधिका का इलाज के लिए आटो लेने गया था। इसी बीच प्रशांत पुत्र शंभूनाथ व उसकी माता आ करके राधिका को इलाज के लिए ले गए। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उनकी मौत संदिगध है जिसकी जांच कराई जाए। उधर प्रशांत के परिजनों का कहना है हरगढ़ बाजार से डाक्टर जबाब दिया तो मिर्जापुर निजी अस्पताल में ले गए थे वहां पर कुछ इलाज के बाद डाक्टर ने इलाहाबाद ले जाने को कहा जहां ले जाते समय उनकी मौत हो गई ।बहरहाल पुलिस ने शव को पी एम हेतु भेजा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें