लालगंज। काशी विद्यापीठ से संबद्ध श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में मंगलवार को एमए में 81 और बीएड में 121 छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षाएं दी। सुबह अचानक उड़ाका दल पहुंच गया। उड़ाका दल ने विद्यार्थियों की तलाशी ली लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
सुबह की पाली में एमए की परीक्षा में 81 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि बीएड में 121 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। संचालन प्रभारी प्राचार्य डॉ अजित प्रताप सिंह की देखरेख में हो रहा है। इस दौरान केबी कॉलेज के डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. कमलेश और राजेश कुमार पाल उड़ाका दल में मौजूद रहे। उड़ाका दल की आकस्मिक उपस्थिति से कुछ देर के लिए परीक्षा हाल में सन्नाटा पसर गया। एमए के लिए हाल में 70 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। शेष दस परीक्षार्थियों को कॉलेज गैलरी में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। वहीं बीएड के 121 परीक्षार्थियों को दो कमरों में बैठाकर परीक्षा कराई गई।