Mirzapur News: विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पद को लेकर हो रहे विवाद पर विराम लगा। ऐसे में पंकज ही विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष बने रहेंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा हट गए हैं।
विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पद को लेकर हो रहे हो रहे विवाद पर मंगलवार को विराम लगा। व्यवस्थापिका समिति ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद वापस ले लिया है। पंकज द्विवेदी विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष बने रहेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया पिछले दिनों व्यवस्थापिका समिति की बैठक में अपने निजी कार्यो के चलते एक जुलाई से दो महीने के लिए अवनीश मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया गया था। लेकिन विंध्य विकास परिषद के सचिव/नगर मजिस्ट्रेट ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद को असंवैधानिक बताते हुए यह पद स्वीकार्य न करने की बात कही।
जिसके बाद व्यवस्थापिका समिति के सदस्य जिलाधिकारी से मिल कर दो महीने तक कार्यवाहक पद अवनीश मिश्रा के पास रहने का निवेदन किया। लेकिन जिलाधिकारी ने पूरी संवैधानिक तरिके से नियमो का हवाला देते हुए इसे स्वीकार न करने की बात कही। जिसके बाद पुनः विंध्य पंडा समाज ने एक बैठक आहूत निर्णय लिया है कि पंकज द्विवेदी ही अध्यक्ष पद पर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
पंकज द्विवेदी ने बताया को बैठक में अवनीश मिश्रा ने आम सभा बुलाने के लिए बोला था ताकि अपनी बातों को समाज के बीच रख सकें। जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट से आम सभा करने का अनुमति मांगा गया लेकिन नगर मजिस्ट्रेट ने धारा 144 लागू होने की बात कही और आम सभा के लिए मना कर दिया। 144 धारा समाप्त होने के बाद आम सभा बुलाकर समाज तक अपनी बात रखी जाएगी। इस दौरान मंत्री भानु पाठक, सदस्य संगम लाल त्रिपाठी, सदस्य शनि दत्त पाठक आदि मौजूद रहे।