फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विधायक निधि के मिले 7.5 करोड़, विकास को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वित्तीय वर्ष 2026-27 में विधायक निधि का ढाई-ढाई करोड़ शासन ने जारी कर दिया।
विज्ञापन

जिले के तीनों विधायकों को साढ़े सात करोड़ भेजा गया है। इससे विधानसभा क्षेत्र में माननीय जरूरी विकास कार्य करा सकेंगे। अधूरे कार्य को भी पूरा कराया जाएगा। निधि जारी होने के बाद डीआरडीए विभाग ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगा है।
केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आवास सहित अन्य योजनाओं में हर साल करोड़ों का बजट आवंटित करती है। चुने विधायकों को भी निधि दी जाती है।
विज्ञापन

हर साल पांच करोड़ की दर से पांच साल में 25 करोड़ रुपये उनकी निधि में सरकार भेजती है। वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद नई निधि का माननीयों को इंतजार था। मई के पहले पखवारे में शासन ने पहली किस्त के रूप में ढाई-ढाई करोड़ जारी कर दिया। इससे ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, भदोही विधायक जाहिद बेग और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर प्रस्ताव देकर काम कराएंगे।
विधायक विकास निधि आने से अब क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। निधि मिलने के बाद विधायक अपने-अपने क्षेत्र में सड़क, खड़जा नाली, सामुदायिक भवन, शैक्षिक भवन, इंटरलाकिंग के कार्य तेजी से करा सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव देंगे, जिनके आधार पर कार्य योजनाएं तैयार कर अमल में लाई जाएंगी। विधायक निधि के तहत प्रत्येक जनप्रतिनिधि को सालाना पांच करोड़ रुपये मिलते हैं, जिसकी यह पहली किस्त है। इससे जिले के विकास को और पंख लगेंगे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए आदित्य कुमार ने बताया कि निधि में पहली किस्त आने के बाद सभी विधायकों से कार्यों के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही योजनाओं के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें