फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक मड़हा गिरने से एक अधेड़ समेत तीन बच्चे दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति के कच्चे मकान की बड़ेर टूटने से छप्पर भरभराकर गिर गया। इसमें चार लोग दबकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। सभी को पीएचसी पड़री ले गए। जहां तीन को इलाज के बाद छोड़ दिया गया जबकि एक को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर पहुंची प्रधान व पुलिस ने पीड़ित को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

पैड़ापुर चौकी अंतर्गत चौहानपट्टी गॉव निवासी ,विजय शंकर यादव पुत्र राजपति यादव 51 वर्ष व उसके भाई जियालाल के पुत्र शिवम 10 वर्ष व राम चार वर्ष तथा पुत्री शिवानी छह वर्ष उसी कच्चे मकान में सो रहे थे। अचानक कच्चे मकान में लगी लकड़ी की बड़ेर टूट गयी। जिसमें सभी मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तेज धमके ही आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो वहॉ जियालाल के दो पुत्र व एक पुत्री तथा विजय शंकर यादव को मलबे में दबा हुआ पाया। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पैड़ापुर चौकी प्रभारी को सूचित किया । संयोगवश जियालाल के बच्चे बाल बाल बच गये वहीं विजयशंकर के हॉथ पर बड़ेर गिरने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची ग्रामप्रधान चौहानपट्टी अर्चना दूबे ने परिवार को आश्वासन देते हुये कहा कि जैसे ही आवास हेतु नई सूची शासन द्वारा जारी किया जाएगा तो तत्काल आवास भी मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें