फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों की मनमानी वसूली पर जताया रोष

विज्ञापन
प्रदर्शन करते एवीबीपी कार्यकर्ता
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रांत सह मंत्री शिवम अग्रहरि ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर शिक्षा में व्याप्त दुर्व्यवस्था पर रोष जताया। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों में मनमाने ढंग से फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर मंत्री विवेक सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षण सत्र आरंभ हो गया है। निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा अभिभावकों से मनमाना फीस शुल्क वसूला जा रहा है। वहीं स्कूल में ही कापी, किताब, यूनिफार्म आदि ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे गरीब अभिभावकों पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षण संस्थानों की मनमानी शुल्क वसूली पर रोक नहीं लगने पर कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान शिवम सिंह, तहसील संयोजक युवराज पांडेय, शुभम गुप्ता, प्रवीण दुबे, शौर्य कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान शिवांशु द्विवेदी, रूपेश यादव, ऋषि शर्मा, हरिहंत समीर, आशीष यादव, अभिषेक तिवारी, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें