राजगढ़। क्षेत्र के खोराडीह के चंदनपुर के जंगल में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसे दस एकड़ जंगलकर जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में किसी तरह से आग पर काबू पाया।
अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराडीह ग्राम पंचायत के चंदनपुर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे दिन में भीषण आग लग जाने से दस एकड़ जंगल जलकर खाक हो गया। ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह द्वारा उच्चाधिकारीयों को सूचना देने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। जंगल में लगी आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। उन्हें डर था कि जंगल से सटे उनके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल न जल जाय। इसलिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा अथक प्रयास कर कुछ हद तक आग पर नियंत्रण पाया जा सका। गामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद खानापूर्ति करने दमकल की गाड़ी पहुंची। जबतक गाड़ी मौके पर पहुंची तबतक लोगों ने आग पर काबू कर लिया था। देर से गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।