फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में तैनात को करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षकों को प्रतिनियुिक्ति पर तैनात किया जा रहा है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छह सितंबर तक आवेदन मांगा गया है। डीआईओएस ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी छह सितंबर तक आवेदन करें।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय इंटर कॉलेज और हाईस्कूल में 408 पर स्वीकृत हैं, जिनमें से महज 90 शिक्षकों की तैनाती की गई है और 318 पद रिक्त चल रहे हैं। राजकीय विद्यालयों में हिंदी में 50, सामाजिक विज्ञान में 52, गणित व विज्ञान में 49, जीव विज्ञान में 29, कला में 18, गृह विज्ञान में 36, अंग्रेजी में 42, वाणिज्य में पांच, उर्दू में छह, शारीरिक शिक्षा में छह, संस्कृत में 23 और संगीत में दो सहित कुल 318 शिक्षकों के पद जिले में रिक्त चल रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने बताया कि सेेवानिवृत्त सहायक अध्यापक और प्रवक्ता अपने विषय के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रतिनियुक्ति पर लिए जाने वाले सहायक अध्यापक की प्रतिनियुक्ति अवधि 31 मार्च 2019 अथवा रिक्त पद के सापेक्ष नियमित नियुक्ति होने तक होगी। प्रतिनियुक्ति पर आने वाले शिक्षकों को उनके द्वारा प्राप्त समान वेतन दिया जाएगा। प्रतिनियुक्ति भत्ता देय नही होगा। डीआईओएस ने बताया कि चयन साक्षात्कार के आधार पर प्रथम बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों का चयन किया जाएगा वहीं पद रिक्त होने पर ही सेवानिवृत्त शिक्षकों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें