फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 63 स्कूलों ने नहीं बनाई अपार आईडी, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यू-डायस पोर्टल पर नगर पालिका क्षेत्र के 63 विद्यालयों ने अभी तक अपार आईडी नहीं बनाई है। अब इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले के नगर पालिका मिर्जापुर क्षेत्र में 351 मान्यता प्राप्त परिषदीय और निजी विद्यालय हैं। इनमें से 63 विद्यालयों ने अभी तक यू-डायस पोर्टल पर अपार आईडी नहीं बनाई है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संस्तुति की है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि संबंधित विद्यालय यदि अपार आईडी नहीं बनाते हैं तो उनके खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण तक की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें