फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में विलंब पर होगी कार्रवाई 1

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी के पटल से जन शिकायतों के निस्तारण में विलंब पाया जाता है उस कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस ऑनलाइन शिकायत तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन सबसे पहले जन शिकायतों से संबंधित सभी पोर्टलों को खोलकर परीक्षा अवश्य कर लें, तथा जिस कर्मचारी, अधिकारी से संबंधित हो, समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के लिए तत्काल उपलब्ध करा दें। उन्होंने यह भी कहा कि समस्त निस्तारित संदर्भों को समय से अपलोड करायें तथा संबंधित शिकायतकर्ता व उसके मोबाइल नंबर पर निस्तारण की संतुष्टि के लिए वार्ता अवश्य कर लें। समीक्षा के दौरान उप निदेशक कृषि के कार्यालय में ऋण मोचन से संबंधित अधिकांश मामले लंबित हैं जिसे दो दिन के अंदिर निस्तारित कर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी , उप निदेशक पंचायत , मुख्य विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी , उपजिलाधिकारी लालगंज, चुनार तथा सदर में भी शिकायतें लंबित हैं। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन विकास खंड व शौचालयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें