फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजागरण को बाइक जुलूस आज

विज्ञापन
रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारी बैठक में मौजूद सदस्य
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के भटवा की पोखरी स्थित एक लान में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने पर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति एवं मर्यादा के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 मार्च को निकाली जाने वाली श्रीराम के शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोग श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल होएं। भक्तों के प्रयास से शोभायात्रा प्रदेश की सबसे बड़ी शोभायात्रा होती है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से जनजागरण के लिए शुक्रवार को निकाली जा रही बाइक जुलूस में अनुशासित तरीके से शामिल होने की अपील की। कहा कि राम भक्तों की टोली मर्यादा के साथ निकलनी चाहिए। बैठक में वाहन प्रमुख व सुरक्षा प्रमुखों को जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया। अध्यक्षता रवि शंकर साहू और संचालन कार्यक्रम संयोजक मनोज दमकल ने किया। इस दौरान सह प्रांत कार्यवाह अंगराज सिंह, जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला, महेश तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, पंकज टंडन, अमित श्रीनेत, अवधेश अग्रहरि, अभिषेक केसरवानी, शिवांशु सिंह, शांतनु बरनवाल, संजीव साहू, विजय मोदनवाल, विकास गुप्ता, अजय दूबे, राहुल केसरवानी, ऐश्वर्या गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें