फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव स्पोर्टिंग ने जीता उद्घघाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला फुटबाल एसोसिएशन और मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार से पुलिस लाइन के मैदान पर एंटी नक्सल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में राव स्पोर्टिंग क्लब ने मिर्जापुर पुलिस को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन करने के बाद शुरु हुए मुकाबले में दोनो टीमों ने शानदार खेल दिखाया। गोल करने के लिए दोनों टीमों ने एक दूसरे पर हमलों की झड़ी लगा दी लेकिन गोल करने में किसी को सफलता नहीं मिली। पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ। दूसरे हाफ के 29 वें मिनट में राव स्पोर्टिंग क्लब के मिड फिल्डर से मिले शानदार पास पर स्ट्राइकर विशाल ने बेहतरीन मैदान गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। लंबी सीटी बजने तक यही स्कोर बना रहा। देर शाम को दूसरा मैच पैनम स्पोर्टिंग एवं सेंट मैरीज स्कूल के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का संचालन प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एएसपी नक्सल आपरेशन हफीर्जुरहमान ने किया। इस दौरान आर आई इंद्रनाथ तिवारी, फुटबाल कोच मुहम्मद तुफैल, मैच रेफरी मोहम्मद आरिफ नजमी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें