फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

584 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी परीक्षा

Mon, 19 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा देते परीक्षार्थी ।
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा सोमवार को आठ परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में हुई। दोनो पालियों में 584 परीक्षार्थियों ने टीईटी परीक्षा छोड़ दिया। इन केंद्रों पर पांच हजार 384 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। टीईटी परीक्षा के लिए केंद्रों पर परीक्षकों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। परीक्षा के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 सोमवार को कड़ी सुरक्षा में प्रात: दस बजे से शुरु हुई।  जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे। जिनमें से पांच में प्राथमिक और आठ में उच्च प्राथमिक कक्षा की टीईटी परीक्षा हुई। जिनमें पहली पाली में तीन हजार पांच सौ पचपन और दूसरी पाली में दो हजार तीन सौ 77 सहित 5932 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। 


जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया में एक हजार, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसफ्फरगंज में एक हजार, जीजीआईसी विंध्याचल में एक हजार, विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज विंध्याचल में एक हजार और राजस्थान इंटर कॉलेज में पहली पाली में 500 और दूसरी पाली में 377 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं बसंत इंटर कॉलेज नारघाट में पांच सौ, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज घंटाघर में 500 और बीएलजे इंटर कॉलेज मुकेरी बाजार में 555 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेनोें शंभू कुमार और प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। जीजीआईसी विंध्याचल में एसडीएल लालगंज लल्लन राम की निगरानी में     टीईटी परीक्षा हुई। तहसीलदार सदर आरपी सिंह ने बताया कि यहां     68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। इस दौरान प्राचार्या गीता    सिंह मौजूद रहीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें