फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे काम के लिए मिला सम्मान

Mon, 19 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
लखनऊ में सीखड़ की ठेरवां गांव की प्रधान सपना सिंह को सम्मानित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकभवन में जिले की नौ महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा महिला प्रधानों को सम्मानित करने से जिले भर में खुशी का माहौल हैं। इन गांवों में तो लोगों ने मिठाई बांट कर खुशियां मनाईं। 
विज्ञापन



सीखड़ के कठेरवां ग्राम पंचायत की प्रधान सपना सिंह को गांव में चतुर्दिक विकास के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। सपना सिंह ने अपने कार्यकाल में गांव को शिक्षा व नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कराया साथ ही गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया है। इसके लिए सबके घर शौचालय का निर्माण कराया। वहीं स्नानागृह का कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग 40 स्नाना गृह बन कर तैयार भी हो गए हैं, पूरे गांव में खड़ंजा, अंडर ग्राउंड नाली, स्वचालित शौचालय भी है। वहीं समय-समय पर गर्भवती महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। सपना सिंह ने कहा कि गांव को मॉडल बनाने और वाईफाई सुविधायुक्त बनाने का प्रयास चल रहा है।


वहीं गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने, महिला उत्थान, ग्रामीण विकास आदि कार्यों को बढ़ावा देने के लिए मझवां के जलालपुर की मीरा देवी, रामचंदरपुर की प्रतिमा देवी, बजहां की शीला देवी, महामलपुर की रंजना देवी, मलाधरपुर की सविता देवी, भैंसा की शकुंतला देवी तथा कोन ब्लॉक के जगदीशपुर की मनाऊ देवी और दुगरहा असवा की सुशीला देवी को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार मिलने पर इन गांवों के ग्रामीणों में काफी हर्ष है।जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी का कहना है किमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले की नौ महिलाओं को पुरस्कृत किया है। इससे विकास कार्य और स्वच्छता अभियान में तेजी आएगी और उनका मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें