मिर्जापुर। जिले में पिछले 20 दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को 65 संक्रमित मिले। अब तक 50 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को 49 लोगों के स्वस्थ होने पर उनका डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 242 हो गई है।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11,631 है। जिले में अब तक 118 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 242 हैं। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 2921 की रिपोर्ट आई है। इसमें 56 संक्रमित मिले हैं। नौ संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। बृहस्पतिवार को जो संक्रमित मिले उसमें 53 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। छह अन्य जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आईसोलेशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 59 हजार 948 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 58 हजार 721 की रिपोर्ट आई है। 1227 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में छह लाख 80,628 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।